Jamshedpur news. लोअर कोर्ट के फैसलों पर अपील करेगा जिला प्रशासन, लंबित मामलों पर गंभीरता दिखायें अधिकारी

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur news. लोअर कोर्ट के फैसलों पर अपील करेगा जिला प्रशासन, लंबित मामलों पर गंभीरता दिखायें अधिकारी

उपायुक्त ने की विधि संबंधी बैठक, न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

विज्ञापन

Jamshedpur news.

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में विधि से संबंधित समीक्षा बैठक बुधवार को आहूत की गयी. बैठक में उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, सिविल कोर्ट व अन्य न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकार के मामलों की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, जीपी, लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक, विधि शाखा के प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में क्रिमिनल केस, पोस्को, एससी-एसटी, सिविल केस और अवमानना वादों पर विशेष चर्चा की गयी. इन मामलों की लंबित स्थिति का समग्र मूल्यांकन किया गया और उनके शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. लोक अभियोजक ने एक अपील दायर करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे बैठक में अनुमोदित किया गया. आगामी कार्रवाई के लिए इसे उच्च न्यायालय में दायर करने का निर्णय लिया गया. विभाग वार लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गयी. संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने विभाग से संबंधित मामलों के तथ्य और विवरणी समय पर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो सके. जिन मामलों में लोअर कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जा चुका है और जिनमें अपील की आवश्यकता है, उनके संदर्भ में अपील दायर करने के निर्णय पर चर्चा की गयी. साथ ही निर्देश दिया गया कि न्यायालयों में लंबित मामलों की स्थिति का मूल्यांकन कर त्वरित एवं उचित निस्तारण प्रक्रिया को सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola