Jamshedpur news. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट, अब हमेशा लागू रहेगी मेट्रो और एयरपोर्ट जैसी व्यवस्था

Updated at : 27 Feb 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट, अब हमेशा लागू रहेगी मेट्रो और एयरपोर्ट जैसी व्यवस्था

स्टेशन के इंट्री और एग्जिट गेट पर ही टिकट की चेकिंग की व्यवस्था होगी

विज्ञापन

Jamshedpur news.

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर अब एयरपोर्ट और मेट्रो जैसी व्यवस्था ही लागू रहेगी. भीड़ को कम करने को लेकर हाल में किये गये प्रयोगों के बाद इसका प्लान तैयार किया गया है. महाकुंभ यात्रा को लेकर किये गये प्रयोग की सफलता के बाद अब टाटानगर स्टेशन पर इसी व्यवस्था को लागू किया जायेगा.

इसके तहत स्टेशन के इंट्री और एग्जिट गेट पर ही टिकट की चेकिंग की व्यवस्था होगी. मेट्रो के स्टेशनों पर टिकट के बाद ही इंट्री होती है. उसी तरह टाटानगर रेलवे स्टेशन पर भी टिकट के बाद ही इंट्री मिलेगी. यहां पर टीटी द्वारा टिकटों की जांच करने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है. अभी बगैर टिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए एग्जिट गेट पर टीटी तैनात रहता है और निकलने वाले यात्रियों के टिकट की जांच होती है. बगैर टिकट पकड़े गये यात्रियों पर फाइन किया जाता है. उसी तरह इंट्री गेट पर टीटी की तैनाती कर दी जायेगी. इससे उसी को स्टेशन में इंट्री दी जायेगी, जिसके पास टिकट होगा. इस तरह बगैर टिकट यात्रियों को स्टेशन में इंट्री नहीं मिलेगी. इस व्यवस्था से कई लाभ होंगे. पहला रेलवे स्टेशन में भीड़ पर लगाम लगाया जा सकेगा. दूसरा बगैर टिकट यात्रा नहीं कर पायेंगे. इससे रेलवे को राजस्व का लाभ होगा. तीसरा सबसे बड़ा फायदा होगा कि स्टेशन पर भीड़ का आंकलन रहेगा, जिसके हिसाब से व्यवस्था की जा सकेगी. मसलन भीड़ को मैनेज करने के लिए आरपीएफ की संख्या बढ़ानी है या फिर अन्य इंतजाम करने हैं. छोड़ने वालों को स्टेशन के बिल्डिंग में इंट्री नहीं होगी. बुजुर्ग या लाचार लोगों के लिए अलग से पास दिया जायेगा. स्टेशन में अब सीमित ही प्लेटफार्म टिकट दिया जायेगा. बिना वजह टिकट नहीं दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola