Jamshedpur news. कर्तव्य पांडेय का नया गीत ‘निमिया पर झुलुया’ आज होगा जारी
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

13 साल की उम्र में 10 एलबम में काम कर चुके हैं भक्ति गीत गायक कर्तव्य पांडेय
विज्ञापन
Jamshedpur news.
महज 13 साल की उम्र में 10 एलबम में काम करने वाले भक्ति गीत गायक कर्तव्य पांडेय उर्फ डुग्गू का नया गीत गुरुवार को जारी होगा. इस गीत में जानी-मानी बाल गायिका खुशी कक्कड़ ने भी अपनी आवाज दी है. गुरुवार को ‘निमिया पर झुलुया’ शीर्ष गीत का पोस्टर भी जारी किया जायेगा. सुवर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर कार्यालय में पोस्टर जारी करेंगे. कर्तव्य पांडेय के पिता विवेक पांडेय ने बताया कि उनका पुत्र भोजपुरी कलाकार पवन सिंह का फैन है. वह उन्हें ही अपना आदर्श मानता है. जमशेदपुर के उभरते बाल कलाकारों में से एक कर्तव्य पांडेय ने बताया कि भक्ति गीत की रिकॉर्डिंग म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा ने की है. कर्तव्य पांडेय भोजपुरी फिल्म रुद्र शिवाय में भी काम कर रहे हैं. वह अन्नपूर्णा फिल्म्स समेत अनेक म्यूजिक कंपनियों के लिए गा चुके हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










