Jamshedpur News : नये मेडिकल छात्रों को मिला ‘सेवा और समर्पण’ का मंत्र

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 17 Apr 2026 6:50 PM

विज्ञापन

Jamshedpur News : नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के एमजीएम यूनिट द्वारा शुक्रवार को एमजीएम कॉलेज परिसर में 2025 बैच के छात्रों के लिए नूतन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

छात्र बनें संवेदनशील डॉक्टर, समाजसेवा को दें प्राथमिकता : डॉ संतोष

Jamshedpur News :

नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के एमजीएम यूनिट द्वारा शुक्रवार को एमजीएम कॉलेज परिसर में 2025 बैच के छात्रों के लिए नूतन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि छात्रों का लक्ष्य केवल अच्छे डॉक्टर बनना ही नहीं, बल्कि संवेदनशील और समाज के प्रति समर्पित नागरिक बनना भी होना चाहिए.

एनएमओ का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों की भावना विकसित करना है. उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए सेवा भाव, संस्कार और ज्ञान के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने का आह्वान किया.

एनएमओ राष्ट्रहित में कार्य करने वाला संगठन : प्राचार्य

डॉ. मनोज कुमार ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने एनएमओ को राष्ट्रहित में कार्य करने वाला संगठन बताया. डॉ. उमा शंकर ने कहा कि यह संस्था छात्रों में भारतीय संस्कृति और संस्कार विकसित करती है. कार्यक्रम में डॉ. गाड़िया, डॉ. एके विश्वास, डॉ. रीना झा, डॉ. गौरव राय और डॉ. गोपाल सिंह समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे. मौके पर पवन कुमार, अक्षिता आदर्श, रितेश, निशांत, पुष्पा कुमारी, मेघा शर्मा और सत्यम चतुर्वेदी सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola