Jamshedpur news. आपात हालात के लिए जिला में तैनात हो एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम

Updated at : 30 Apr 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. आपात हालात के लिए जिला में तैनात हो एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम

विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को लिखा पत्र, नदी घाटों पर 24 घंटे- सातों दिन प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की

विज्ञापन

Jamshedpur news.

विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न नदी घाटों, डैमों एवं तालाबों पर 24 घंटे-सातों दिन प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीम की तत्पर व्यवस्था करने की मांग की है.विधायक पूर्णिमा साहू ने पत्र में उल्लेख किया कि हाल ही में भुइयांडीह स्थित बाबूडीह घाट, सुवर्णरेखा नदी में दो किशोरों की डूबने से मृत्यु हो गयी थी. इस घटना के उपरांत जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग से कई बार संपर्क किया गया, किंतु न तो प्रशिक्षित गोताखोर उपलब्ध हो सके, न ही एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीम समय पर पहुंच सकी. अपेक्षित सहयोग ना मिलने पर अंततः स्थानीय मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया. उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि उनके क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी पर मानगो छठ घाट, पांडेय घाट, सुवर्णरेखा घाट, बाबूडीह घाट, भोजपुर घाट, डोंगा घाट, जिला स्कूल घाट जैसे प्रमुख घाटों के अलावा हुडको डैम और कई तालाब हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. ऐसे स्थलों पर लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था नितांत आवश्यक है.विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला प्रशासन से तत्काल चार प्रमुख बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की है. इसमें सभी नदी घाटों, डैमों और तालाबों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की 24 घंटे-सातों दिन उपलब्धता सुनिश्चित करने, आपात स्थिति में राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ-एसडीआरएफ अथवा अन्य सक्षम टीम को तत्पर रखने, सभी जल स्रोतों पर चेतावनी सूचक बोर्ड लगाने जिससे लोग गहरे जल में जाने से बचें एवं जोखिमपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी के लिए संसाधनों की व्यवस्था जैसी मांग शामिल हैं.विधायक पूर्णिमा साहू ने इस पत्र की प्रतिलिपि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव एवं सचिव (आपदा प्रबंधन प्रभाग), कमांडेंट एनडीआरएफ पटना तथा राज्य आपदा मोचन बल, झारखंड रांची के समादेष्टा को भी भेजी है. विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola