झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता चयन समिति के अध्यक्ष होंगे मुसाबनी सीटीसी एसपी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा में शारीरिक दक्षता जांच के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सात चयन पर्षद का गठन किया है. जिसके तहत मुसाबनी में चल रहे शारीरिक दक्षता परीक्षा के चयन पर्षद का अध्यक्ष मुसाबनी सीटीसी के एसपी विजय आशीष कुजूर को बनाया गया है.
विज्ञापन
सीटीसी मुसाबनी जमशेदपुर केंद्र में शामिल होंगे 73,405 अभ्यर्थी
जमशेदपुर :
झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा में शारीरिक दक्षता जांच के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सात चयन पर्षद का गठन किया है. जिसके तहत मुसाबनी में चल रहे शारीरिक दक्षता परीक्षा के चयन पर्षद का अध्यक्ष मुसाबनी सीटीसी के एसपी विजय आशीष कुजूर को बनाया गया है. जबकि बतौर सदस्य रेल एसपी प्रवीण पुस्कर, डीएसपी सीटीसी मुसाबनी सुजीत राय, जिला कल्याण पदाधिकारी जमशेदपुर और उत्पाद अधीक्षक को बनाया गया है. शारीरिक दक्षता परीक्षा में 73,405 अभ्यर्थी शामिल होंगे. झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता की शीरीरिक दक्षता परीक्षा के लिए झारखंड में सात केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें कुल 583 पद के लिए 513482 अभ्यर्थी शामिल होंगे. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने रांची स्मार्ट सिटी, झारखंड जगुआर, गिरिडीह पुलिस केंद्र, हजारीबाग जेएपीटीसी पद्मा, पलामू चियांगी हवाई अड्डा, सीटीसी मुसाबनी जमशेदपुर और साहेबगंज जैप- 9 में केंद्र बनाया है. यह परीक्षा दो चरणों में 22 अगस्त से चार सितंबर और 27 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगी. 22 अगस्त से 4 सितंबर तक रांची स्मार्ट सिटी, झारखंड जगुआर, गिरिडीह पुलिस केंद्र, हजारीबाग जेएपीटीसी पद्मा, सीटीसी मुसाबनी जमशेदपुर और साहेबगंज जैप-9 में ली जायेगी, जबकि 27 अगस्त से 9 सितंबर तक पलामू चियांगी हवाई अड्डा में परीक्षा ली जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










