झारखंड: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत 23 मार्गों पर चलेंगी बसें, बुजुर्ग व छात्रों का नहीं लगेगा किराया

Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 23 Feb 2024 4:15 PM

विज्ञापन

बस

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर 23 मार्ग तय किये गये हैं, जिन पर बसों का परिचालन किया जाएगा. 10 प्रखंडों में पहले चरण में 10 बसों का परिचालन किया जाएगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में 23 मार्ग तय किये गये हैं, जिन पर बसों का परिचालन किया जाएगा. 10 प्रखंडों (जमशेदपुर सदर छोड़कर) में पहले चरण में 10 बसों का परिचालन किया जाएगा. डीटीओ धनंजय कुमार ने बताया कि अन्य रूटों पर धीरे-धीरे वाहनों की संख्या बढ़ायी जायेगी. इस योजना के तहत सरकार उन मार्गों पर वाहन चलाना चाहती है, जो अब तक परिवहन से अछूते रहे हैं. इससे सुदूर गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. वाहन देनेवालों को आकर्षक छूट दी जायेगी.

बुजुर्ग, विधवा, छात्र, आंदोलनकारी चलेंगे निःशुल्क
इस योजना से संचालित बसों में 60 साल या अधिक उम्र के बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग, एचआइवी पॉजिटिव, छात्र और झारखंड आंदोलनकारियों से किराया नहीं लिया जायेगा. वाहन मालिकों को इससे यह लगता है कि खर्च के अनुपात में कमाई नहीं होगी.

5 वर्षों के लिए प्रभावी होगी मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, सरकार पर पड़ेगा 24 करोड़ का भार, ऐसे मिलेगी सब्सिडी

जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित मार्ग निम्नवत हैं-
प्रखंड/ मार्ग का नाम (भाया सहित)- प्रस्थान स्थल / गंतव्य स्थल

  1. बोड़ाम/ माधवपुर से टाटा भाया दुबराजपुर, छोटा चिड़का, डिमुडीह, पहाड़पुर, बाघरा, कुईयानी, बोडाम, बांकादा, लावजोड़ा हाथिखेदा मन्दिर, पटमदा, जाल्ला, बेलटॉड, टाटा- (जमशेदपुर बस स्टैंड(प्रस्थान स्थल) / माधवपुर (गंतव्य स्थल)
  2. बोड़ाम/ भुइयांसिनान से टाटा भाया लायलम हाट बाजार, बनगोड़ा, सिमाजुडिया, बुडीगोडा हाट, नुतनहीह, पुनसा, कोलाबनी, ब्रजपुर, राहरगोड़ा, गेरूवा बस्ती, मिर्जाडीह, डिमना चौक, टाटा – जमशेदपुर बस स्टैंड(प्रस्थान स्थल) / भुइयांसिनान (गंतव्य स्थल)
  3. चाकुलिया/ सरडीहा से चाकुलिया भाया, सरडीहा, केंदाडांगरी, सापधारा, दक्षिणशोल, उदाल, कोलवादिया, लोधाशोली, दिघी, चाकुलिया, माचाडीहा, जामुआ, नयाग्राम, कालाझरिया, गोहालडांगरा, सुनसनिया, भालुकबिंदा, धालभूमगढ़ – सरडीहा(प्रस्थान स्थल) / धालभूमगढ़ (गंतव्य स्थल)
  4. चाकुलिया/ चालुनिया से धालभूमगढ़ भाया केन्दाडांगरी, कांटाबनी, जोड़ाम, शांतिनगर, बिरदोह, बारानाटा, तिलावनी, रेंगड़पहाड़ी, फालदुआ, बड़शोल, मुराठाकुरा, चाकुलिया, धालभूमगढ़- चालुनिया (प्रस्थान स्थल) / धालभूमगढ़ (गंतव्य स्थल)
  5. चाकुलिया/ पाकुडियाशोल से धालभूमगढ़ भाया घाघरा, जमुना, माटियाबांधी, पाथराघाटी, खडबंधा, बालिबांध, कुचियाशोली, चाकुलिया, धालभूमगढ़, घाटशिला- पाकुड़ियाशोल (प्रस्थान स्थल) / धालभूमगढ़ (गंतव्य स्थल)

झारखंड: 100 बसों से शुरू होगी मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, परिवहन विभाग की ये है तैयारी

जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित मार्ग निम्नवत हैं-

  1. मुसाबनी/ काकड़ाझरना से घाटशिला भाया गुडूरिया, बाडेदा, रूपकोचा, रातनूकोचा, पनडुंगरी, खेलाडीह, सोसोगोड़ा, काकदोहा, कुईलीसुता, भुल्लुघुटु, राईपहाड़ी, बादिया, मुसाबनी, सुरदा क्रॉसिंग, मउभण्डार, घाटशिला रेलवे स्टेशन, फुलडुंगरी, घाटशिला- काकड़ाझरना (प्रस्थान स्थल) / फुलडुंगरी, घाटशिला (गंतव्य स्थल)
  2. मुसाबनी/ गोहला से घाटशिला भाया बागजाता, खड़ियासाई, विक्रमपुर, भादुआ, फुलझरी, बाकड़ा, लाटिया, बादिया, मुसाबनी, सुरदा क्रॉसिंग, मउभण्डार, घाटशिला रेलवे स्टेशन, फुलडुंगरी घाटशिला- गोहला(प्रस्थान स्थल) / फुलडुंगरी, घाटशिला (गंतव्य स्थल)
  3. डुमरिया / डुमरिया से टाटा भाया कुमडाशील, खैरबनी, कोवाली, हल्दीपोखर, हाता, सुंदरनगर- डुमरिया (प्रस्थान स्थल)/ टाटा (गंतव्य स्थल)
  4. डुमरिया / डुमरिया से चाकुलिया माया आस्ताकोवाली गुडाबांदा, श्यामसुंदरपुर पिताजुड़ी, केडुकोचा- डुमरिया (प्रस्थान स्थल)/ चाकुलिया (गंतव्य स्थल)
  5. पटमदा/ जोड़सा से टाटा भाया चुडदा, लच्छीपुर, चंडरीकॉल, नहचीबेड़ा, सिंदुरपुर, घातकीडीह, लायाडीह बस्ती, पदमदा रागटाड़ चौक, डिमना चौक- जोडसा (प्रस्थान स्थल)/ टाटा (गंतव्य स्थल)

जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित मार्ग निम्नवत हैं-

  1. पटमदा/ दादूडीह से टाटा भाया दादुडीह चौक, ओड़िया, गेरुआल, बनडीह मोड़, हुडुमबिल, कासमार कुम्हारदा, गेंगड़ा, गोपालपुर, काटिन पटमदा, टाटा- ओडिया (प्रस्थान स्थल)/ टाटा (गंतव्य स्थल)
  2. घाटशिला / नरसिंहपुर से टाटा भाया महतोबांध, सिरका, सुकलारा, डालापानी, बैंको बड़ाबांकी – नरसिंहपुर (प्रस्थान स्थल)/ टाटा (गंतव्य स्थल)
  3. धालभूमगढ़ / हाथीबाड़ी रावताड़ा पंचायत से टाटा नगर रेलवे स्टेशन भाया नुवाग्राम, महिषधारा, रावताड़ा, कडुआकाटा, बहेड़ा, जरपोगोड़ा, पानिजिया, सुंदरडीह, सरबिला, राजाबेड़ा, रूआशील, दूधचुआ, नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़, सोनाखुन, तेतुलडांगा, हरिणधुकड़ी, राज स्टेट, मऊभंडार, सुरदा क्रासिंग, जादगोड़ा, नरवा, सुंदरनगर, टाटा नगर रेलवे स्टेशन- हाथीबाड़ी रावताड़ा पंचायत (प्रस्थान स्थल)/ टाटानगर रेलवे स्टेशन (गंतव्य स्थल)
  4. धालभूमगढ़ / केंदबनी से जादूगोड़ा माया तिलाबनी, खुकरीपाड़ा, समका, देवशोल, धालभूमगढ़, फुलडंगरी, घाटशिला, मउभण्डार, सुरदा क्रासिंग, जादूगोड़ा- केंदबनी (प्रस्थान स्थल)/ जादूगोड़ा (गंतव्य स्थल)
  5. धालभूमगढ़ / छबीसा कनास पंचायत से डुमरिया भाया छबीसा, छोइड़ा, कनास, स्वर्गछिड़ा, धालभूमगढ़, फुलडुंगरी (घाटशिला). ममण्डार, सुरदा क्रोसिंग, मुबसानी, डुमरिया- छबीसा कनास पंचायत (प्रस्थान स्थल)/ डुमरिया (गंतव्य स्थल)

जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित मार्ग निम्नवत हैं-

  1. गुड़ाबांदा / बड़ा अस्ती से बहरागोड़ा भाया गुडाबंदा, ज्वालकाटा, काशियाबेड़ा- बड़ा अस्ती (प्रस्थान स्थल)/ बहरागोड़ा (गंतव्य स्थल)
  2. गुड़ाबांदा / कैमा से घाटशिला भाया गुडाबन्दा, भालकी धालभूमगढ़- कैमा (प्रस्थान स्थल)/ घाटशिला (गंतव्य स्थल)
  3. बहरागोड़ा / गोपालपुर से बहरागोड़ा भाया बड़शोल गाँव, खेडुवा, जयपुरा, जगन्नाथपुर, छोटापारूलिया, कुमारडुबी, दरखुली, मालुआ, खंडामौदा- उच्च विद्यालय गोपालपुर (प्रस्थान स्थल)/ बहरागोड़ा (गंतव्य स्थल)
  4. बहरागोड़ा/ दुधकुंडी बुढीपोखर एकलव्य उवि से बहरागोड़ा भाया महुलचुई, दांदुडीह, पुरनापानी, सिमलाबाधी, कोदाकोठा, तिलो, कटुशोल, शहीद गणेश हांसदा चौक- दुधकुंडी बुढीपोखर एकलव्य उवि से बहरागोड़ा उच्च विद्यालय (प्रस्थान स्थल)/ बहरागोड़ा (गंतव्य स्थल)
  5. बहरागोड़ा / महुलडांगरी शिव मन्दिर चौक से बहरागोड़ा भाया बामडोल, खुदपुतली, चौरंगी, पाटपुर, पीडब्लूडी चौक- महुलडांगरी शिव मन्दिर चौक (प्रस्थान स्थल)/ बहरागोड़ा (गंतव्य स्थल)
  6. पोटका/ जादूगोड़ा से छोटा गोविंदपुर भाया कुलडीहा, आसनबनी, डोमजुड़ी- जादूगोड़ा (प्रस्थान स्थल)/ छोटागोविंदपुर (गंतव्य स्थल)
  7. पोटका- नारवा चौक से हाता चौक भाया शंरदा, घिरौल, सोहदा, कालिकापुर, मानपुर, हंसलआमदा, हरिना, नारदा, जानमडीह, जामदा, पोड़ाडीहा, सानग्राम पोटका, हाता चौक- नारवा चौक (प्रस्थान स्थल)/ हाता चौक (गंतव्य स्थल)
  8. पोटका- पिछली से जुमीकोचा तक भाया, हेंसलबील, धिरोल, ग्वालकाटा, कालिकापुर- पिछली चौक (प्रस्थान स्थल)/ जुमीकोचा (गंतव्य स्थल)
विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola