15 दिनों में भी नहीं बना एमजीएम का क्षतिग्रस्त मोक्ष वाहन, अधीक्षक ने बोलें- एजेंसी पर होगी कार्रवाई
Updated at : 07 Jul 2024 6:46 PM (IST)
विज्ञापन

पिछले दिनों एमजीएम अस्पताल में चल रहे मोक्ष वाहन सरायकेला में एक टेलर से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था. उसके बाद मोक्ष वाहन के संचालक फुरिडा एजेंसी द्वारा उस एंबुलेंस को एमजीएम अस्पताल के पार्किंग में लाकर खड़ा कर दिया गया था.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
पिछले दिनों एमजीएम अस्पताल में चल रहे मोक्ष वाहन सरायकेला में एक टेलर से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था. उसके बाद मोक्ष वाहन के संचालक फुरिडा एजेंसी द्वारा उस एंबुलेंस को एमजीएम अस्पताल के पार्किंग में लाकर खड़ा कर दिया गया था. अधीक्षक डॉ रवींद्र कुमार ने एंबुलेंस बनवाने का निर्देश दिया था. 15 दिन बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं बन पाया. इस कारण अस्पताल से शव लेकर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. लोगों को बाहर से एंबुलेंस लेकर जाना पड़ रहा है. जिससे अधिक पैसा भी देना पड़ रहा है. अधीक्षक ने कहा कि एजेंसी के द्वारा जल्द से जल्द एंबुलेंस को नहीं बनवाया जाता है तो एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि संस्था के साथ हुये एग्रिमेंट के अनुसार उस क्षतिग्रस्त मोक्ष वाहन को एजेंसी के द्वारा बनवाना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




