MGM Inspection: देर रात औचक निरीक्षण में बिना अटेंडेंस के ड्यूटी करते मिले कई कर्मचारी
एमजीएम (फाइल फोटो)
एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार की देर रात औचक निरीक्षण किया गया, जिससे हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी बिना अटेंडेंस बनाए ड्यूटी करते पाए गए, जिन पर कार्रवाई की जा सकती है.
जमशेदपुर : मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार की देर रात औचक निरीक्षण करने से अस्पताल के सभी वार्ड में हड़कंप मच गया. एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डा. बलराम झा के निर्देश पर शुक्रवार की देर रात हॉस्पिटल मैनेजर और फाइनेंस मैनेजर ने अस्पताल के सभी वार्ड, इमरजेंसी और विभागों का औचक निरीक्षण किया.
आपके शहर में
लापरवाही पाये जाने पर मिली फटकार
निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी बिना अटेंडेंस बनाये ही ड्यूटी करते हुए पाये गये. इस प्रकार के लापरवाही पाये जाने के कारण निरीक्षण कर रहे दोनों पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की जम कर फटकार लगाई. साथ ही सभी कर्मचारियों को भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि किसी भ्ज्ञी शिफ्ट में अगर कोई कर्मचारी बिना अटेंडेंस बनाये हुए ड्यूटी करता है तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा.
इसके साथ ही संबंधित कर्मचारी को शोकॉज नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों के अनुशासन की जांच करने को लेकर शुक्रवार की देर रात को अस्पताल अधीक्षक के आदेश पर औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान कर्मचारियों को ऑन टाइम ड्यूटी करने, अनुशासन का पालन करने तथा मरीजों और उनके परिजनों के साथ सम्मानजनक व्यवहार के साथ काम करने का दिशा- निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए