ePaper

जमशेदपुर: एक्सएलआरआइ में मेंटरशिप मीट का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि ने अनुभव शेयर किया

Updated at : 19 Mar 2024 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर: एक्सएलआरआइ में मेंटरशिप मीट का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि ने अनुभव शेयर किया

आर्ट ऑफ लिविंग की कोच सह एक्सएलआरआइ की छात्रा शताक्षी ने सभी को योग के विभिन्न आसनों को करवाया.

विज्ञापन

जमशेदपुर : किताबी ज्ञान जरूरी है, लेकिन उस ज्ञान का इंडस्ट्री के साथ कोरिलेट होना उतना ही आवश्यक है. छात्रों को पढ़ाई के दरम्यान ही इंडस्ट्री व वहां के जरूरतों की जानकारी होनी चाहिए. इसके लिए जरूरी है कि शैक्षणिक संस्थान के स्तर पर प्रयास हो. किसी भी विद्यार्थी के सफल होने के लिए यह जरूरी है कि उसके जीवन में कोई एक मेंटर हो जो उसे समय-समय पर गाइड करता रहे. इसके साथ ही उसकी अच्छी नेटवर्किंग होने के साथ ही किसी काम को करने के लिए उसमें जुनून भी हो. यह बातें केपीएमजी के एसोसिएट पार्टनर निशात मोहेब उस्मानी ने कही. वे एक्सएलआरआइ में पीजीडीएम ( जीएम ) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित मेंटरशिप प्रोग्राम सरथाना 2024 के दौरान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन से जुड़े कई अनुभवों को साझा किया. इससे पूर्व बैंड परफॉर्मेंस के साथ कार्यक्रम की लांचिंग की गयी. पहले दिन मौके पर मौजूद एक्सएलआरआइ के प्रोफेसर कनगराज, प्रोफेसर सुनील सारंगी और आइआइएम इंदौर की पूर्ववर्ती छात्रा डॉ (मेजर) रूपिंदर कौर उपस्थित थे. इस दौरान तीनों प्रोफेसरों ने पीजीडीएम ( जीएम ) के विद्यार्थियों को मुख्य रूप से यह बताया कि करियर निर्माण के लिए यह जरूरी है कि उन्हें ना सिर्फ विषयों की अच्छी जानकारी हो बल्कि उनका एक्सपोजर भी हो. दूसरे दिन की शुरुआत योगा के जरिए हुई. आर्ट ऑफ लिविंग की कोच सह एक्सएलआरआइ की छात्रा शताक्षी ने सभी को योग के विभिन्न आसनों को करवाया. कार्यक्रम का संचालन मीतू गांधी और देवेश लाल ने किया. कार्यक्रम के आयोजन में भावना रुकमणी, रामनाथन, प्रणव वर्मा, शताक्षी कौशल, सूरज मिश्रा और ऋषिकेश जी आर का अहम योगदान रहा.

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola