Jamshedpur News : धातकीडीह के मेहताब का सऊदी अरब में इंतकाल
Author :RAJESH SINGH
Published by :RAJESH SINGH
Updated at :18 Nov 2025 1:21 AM
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : धातकीडीह बी ब्लॉक नंबर लाइन नंबर-1 में किराये के मकान में रहनेवाले मेहताब खुर्शीद (50) की सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हो गयी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
धातकीडीह बी ब्लॉक नंबर लाइन नंबर-1 में किराये के मकान में रहनेवाले मेहताब खुर्शीद (50) की सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि मेहताब कई वर्षों से सऊदी अरब की एक कंपनी में कार्यरत है. जिस स्थान पर वह काम करता था, वहां उसे ऑक्सीजन की काफी कमी महसूस होती थी. इसकी शिकायत उसने प्रबंधन से कई बार की, जिसके बाद उसे जल्द शिफ्ट करने का आश्वासन दिया गया था. इसी दौरान काम के वक्त उसे हार्ट अटैक आ गया. इलाज के क्रम में उसका निधन हो गया. आवश्यक कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद शव को जमशेदपुर लाये जाने की तैयारियां चल रही है. उसके परिवार में पत्नी व दो बेटियां है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










