जमशेदपुर सब रजिस्ट्रार बने राम कुमार मधेशिया
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :27 Jul 2024 8:33 PM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर, घाटशिला, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां, चांडिल समेत राज्य के 15 अवर निबंधकों (सब रजिस्ट्रार) का तबादला
विज्ञापन
प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर
जमशेदपुर, घाटशिला, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां, चांडिल समेत राज्य के 15 अवर निबंधकों (सब रजिस्ट्रार) का तबादला कर दिया गया है. भूमि सुधार एवं निबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. स्थानांतरण आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. जारी सूची के अनुसार घासी राम पिंगुआ को सरायकेला-खरसावां, उज्ज्वल मिंज को सहायक निबंधन महानिरीक्षक-2 मुख्यालय, राम कुमार मधेशिया को जमशेदपुर, धर्मेंद्र कुमार को चांडिल, रामेश्वर प्रसाद सिंह को धनबाद, रामजी तिग्गा को गुमला, विकास कुमार को कोडरमा, सौरभ वर्मा को बोकारो, अशोक कुमार सिन्हा को चाईबासा, विकास सोरेन को पलामू, दीपिका कुमारी को डुमरी, दिलीप कुमार सिंह को गोविंदपुर, प्रफुल्ल कुमार को घाटशिला, राजेश एक्का को हजारीबाग व संतोष कुमार को प्रभारी निबंधन कार्यालयों के निरीक्षक, संताल परगना प्रमंडल में पदस्थापित किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










