Jamshedpur News : रतन टाटा, द्रोपदी मुर्मू, हरिवंश के बाद अब ओम बिरला का भी सिंहभूम चेंबर से जुड़ेगा नाता

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

कोल्हान के करीब 1800 से अधिक व्यापारियों-उद्यमियों को नेतृत्व प्रदान करनेवाला संगठन सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स रविवार को अपनी प्लैटिनम जुबिली मनायेगा.

विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज आयेंगे शहर, चेंबर व प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप Jamshedpur News कोल्हान के करीब 1800 से अधिक व्यापारियों-उद्यमियों को नेतृत्व प्रदान करनेवाला संगठन सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स रविवार को अपनी प्लैटिनम जुबिली मनायेगा. 75 साल के इतिहास में सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एक बार फिर इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा, जब पहली बार लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में ओम बिरला जमशेदपुर आयेंगे और चेंबर भवन जायेंगे. सिंहभूम चेंबर का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है. संगठन के बुलावे पर चेंबर भवन में टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे रतन टाटा, राज्यपाल के रूप में द्रौपदी मुर्मू, उप सभापति हरिवंश, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा, झारखंड के लगभग राज्यपाल, विधायक समेत अन्य कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों-सांसद, विधायक व प्रमुखजन पहुंच कर इसकी शोभा बढ़ा चुके हैं. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष के आगमन को लेकर चेंबर ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं. प्रशासन के साथ मिलकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी तय कर लिया है. श्री बिरला बिष्टुपुर स्थित लोयोला ऑडिटोरियम में 12 बजे पहुंचेंगे. समारोह की सामप्ति के बाद दो बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन भी जायेंगे. लोकसभा अध्यक्ष के शहर आगमन-प्रस्थान तक जिला प्रशासन द्वारा सोनारी हवाई अड्डा, लिंक रोड, सोनारी सर्किट हाउस मेन रोड, लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर चेंबर भवन तक की ट्रैफिक व्यवस्था में आंशिक बदलाव रविवार को किया जायेगा. समारोह में 1200 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है. ओम बिरला के साथ मंच पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सांसद विद्युत वरण महतो भी रहेंगे. लोयोला मैदान-बीओसी पैवेलियन में होगी वाहनों की पार्किंग लोयोला के प्रेक्षागृह में प्रवेश करनेवाले आगंतुकों के लिए लोयोला मैदान-बीओसी पैवेलियन में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. मैदान से गेट तक लाने के लिए बैटरी ऑटो उपलब्ध कराये जायेंगे. लोयोला गेट से सीनियर सिटीजन गेस्ट को ऑडिटोरियम तक ले जाने के लिए बैटरी कार की व्यवस्था की गयी है. समारोह में चेंबर के 10 पूर्व अध्यक्षों को लोकसभा अध्यक्ष सम्मानित करेंगे. इसके अलावा वह जमशेदपुर में रहनेवाले राजस्थान के प्रमुख संगठनों से भी मुलाकात करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सनम कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सनम कुमार सिंह

सनम कुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में नौ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, जमशेदपुर से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में सब एडिटर के रूप में डेस्क जॉइन किया, जहाँ उन्हें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की डेस्क का इंचार्ज बनाया गया. यहाँ उन्होंने सिटी डेस्क पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.
इसके बाद सनम कुमार सिंह दैनिक जागरण, जमशेदपुर से जुड़े और डिजिटल डेस्क का संचालन संभाला. वर्ष 2022 में वे प्रभात ख़बर से जुड़े, जहाँ उन्होंने इनपुट और आउटपुट की सभी डेस्कों पर काम किया. सिटी डेस्क पर कार्य करने के साथ-साथ एजुकेशन बीट में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी निभाई. प्रभात ख़बर में उन्होंने लाइफ डेस्क के इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में वे जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं.शैक्षणिक रूप से सनम कुमार सिंह ने करीम सिटी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, डेस्क संचालन, डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola