Jamshedpur news. सड़क पर कचरा फेंकने पर निगम वसूलेगा जुर्माना, चलाया जागरूकता अभियान
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

आम जनता से शहर को साफ-सफाई रखने में सहयोग करने की अपील
विज्ञापन
Jamshedpur news.
मानगो नगर निगम को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम के तहत बुधवार को नगर निगम क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया. उपनगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के विभिन्न चौक-चौराहे पर कचरा फेंके जाने वाले प्वाइंट पर पोस्टर बैनर लगाकर लोगों को निर्देश दिया गया कि कचरा इन स्थानों पर नहीं फेंकना है. डोर-टू-डोर विजिट करने वाले गाड़ी में घर का कूड़ा कचरा देना है, अन्यथा पकड़े जाने पर नगर निगम जुर्माना लगाने के लिए बाध्य होगा. नगर निगम के नगर प्रबंधक निशांत कुमार ने विभिन्न स्थानों पर में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया और आम जनता से शहर को साफ-सफाई रखने में सहयोग करने एवं कचरा जहां- तहां नहीं फेंकने की अपील की. इस दौरान कई क्षेत्रों में कचरा उठाव का करा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया. इस अवसर पर सफाई पर्यवेक्षक, सफाई कर्मी आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










