जमशेदपुर में मजदूर संगठन की हड़ताल, नये लेबर कोड का विरोध

ट्रेड यूनियन की हड़ताल
Jamshedpur: संयुक्त ट्रेड यूनियन का 12 फरवरी को बुलाया गया हड़ताल जमशेदपुर में भी असरदार रहा. यूनियन के सदस्यों से डीसी ऑफिस के सामने नये लेबर कोड के विरोध में प्रदर्शन किया.
Jamshedpur: संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 12 फरवरी को बुलाई गई ऑल इंडिया हड़ताल का जमशेदपुर में भी जोरदार असर दिखा. विभिन्न यूनियनों के सदस्य कॉरपोरेट समर्थक और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे. करीब 800 मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एकदिवसीय हड़ताल पर रहे. सभी ने डीसी कार्यालय गेट के सामने धरना दिया. कुछ समय के लिए मुख्य सड़क को जाम कर विरोध दर्ज कराया.
यूनियन का आरोप है कि केंद्र सरकार ने 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड लागू कर दिए हैं, जिससे मजदूरों के अधिकार कमजोर हुए हैं. नेताओं ने कहा कि 1976 का सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉइज एक्ट खत्म कर दिया गया, जो मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के लिए बना एकमात्र विशेष कानून था.
नये लेबर कोड के तहत न्यूनतम मजदूरी, कार्य समय और स्थायी रोजगार की व्यवस्था कमजोर हुई है. फिक्स्ड टर्म रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है. यूनियन नेताओं ने कंपनियों द्वारा तय किए जाने वाले टारगेट और कार्यप्रणाली पर सरकारी निगरानी की भी मांग की.
इसे भी पढ़ें:
पतरातू में अतिक्रमण पर फिर चला बुलडोजर, प्रशासन का अभियान जारी
हंटरगंज के बलुरी में चार दिन बाद कुएं से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




