कोल्हान में 772 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी, 76 उपभोक्ताओं पर केस, 12.33 लाख रुपये जुर्माना
Edited by KUMAR ANAND
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
कोल्हान में 772 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी, 76 उपभोक्ताओं पर केस, 12.33 लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन
– गैर कंपनी इलाके जमशेदपुर समेत कोल्हान के सभी सातों विद्युत प्रमंडलों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चला
मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर:
बिजली चोरी रोकने के लिए बुधवार को कोल्हान के सात विद्युत प्रमंडलों (जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला, आदित्यपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा) में विशेष अभियान चलाया गया. बिजली विभाग की टीमों ने कुल 772 जगहों पर छापेमारी कर 76 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा. छापेमारी के दौरान चोरी के लिए इस्तेमाल करने वाले टोका, बंद पड़े बिजली मीटर आदि को जब्त भी किया गया. सभी 76 उपभोक्ताओं के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर 12.33 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और उनके बिजली कनेक्शन तत्काल काट दिये गये. जमशेदपुर एरिया बोर्ड के बिजली जीएम अजित कुमार ने बताया कि गैर कंपनी इलाके जमशेदपुर समेत कोल्हान के सातों विद्युत प्रमंडलों में बुधवार को बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की गयी, इसमें 76 उपभोक्ता पकड़ायें हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










