आखिर कहां गायब हो गए ये 14 गांव...

Updated:
विज्ञापन

डीसी को शिकायत पत्र सौंपते जिप सदस्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुड़ाबांदा प्रखंड के सीआरएस पोर्टल से 14 गांव गायब होने से ग्रामीणों को प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी, जिप सदस्य ने डीसी से की सुधार की मांग।

विज्ञापन

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड में सरकारी पोर्टल की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. जन्म-मृत्यू पंजीकरण के लिए सीआरएस पोर्टल पर गुड़ाबांदा प्रखंड के 2 पंचायतों के 14 गांव गायब कर दिए गये हैं. इससे ग्रामीणों को जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्र बना में परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

डीसी को आवेदन सौंपकर सुधार की मांग

इस मामले को लेकर जिप सदस्य शिवनाथ मार्डी ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को आवेदन सौंपकर सुधार की मांग की है. जिप सदस्य ने बताया - गुड़ाबांदा पंचायत के 11 गांवों में से 1 गांव खाड़ियाबांदा सीआरएस पोर्टल पर नहीं दिख रहा है. जबकि आंगारपाड़ा पंचायत में स्थिति और भी गंभीर है. आंगारपाड़ा के 15 गांवों में से पोर्टल पर जन्म-मृत्यू स्थान क्लिक करने पर मात्र 2 गांव गोरांगपुर और किंदूडीहा ही दिख रहा.

पोर्टल में नहीं दिख रहे ये गांव

पोर्टल में आंगारपाड़ा, जामवनी, केंदुआपाल, कदमपाल, कैसपाल, बनग्राम, माटियालडीह, पिण्ड्राशोल, मंदा, पाहाड़पुर, नेकड़ाडुंगरी, पुनसिया, बनकाटा समेत कुल 13 गांव नहीं दिख रहे हैं. साथ ही पोर्टल पर जन्म-मृत्यू स्थान पर क्लिक करने पर उप जिला गुड़ाबांदा की जगह बोहरागोड़ा दिख रहा है, जो गलत है. वहीं, उप जिला गुड़ाबांदा दिखना चाहिए. जिप सदस्य ने आवेदन में लिखा है कि दिसंबर 2024 तक जन्म-मृत्यू निर्गत किया गया था, लेकिन वर्तमान में लॉगिन करने पर खाड़ियाबांदा गांव का नाम नहीं दिख रहा. उन्होंने उपायुक्त से निवेदन किया है कि सीआरएस पोर्टल में सुधार किया जाय. इसकी जानकारी डीडीसी को भी पत्र सौंप दी गयी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola