क्राइम : पत्नी और दो बेटों की हत्या कर खुद को चाकू मारा, हालत गंभीर

बागबेड़ा रोड नंबर 6 के क्वार्टर नंबर 175/2/1 में रहनेवाले जितेंद्र सिंह ने पत्नी रानी देवी (32)और दो बेटों आदित्य (9) और कार्तिक (4) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पत्नी अौर बेटों की हत्या करने के बाद जितेंद्र ने खुद को भी पेट में चाकू मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.
जमशेदपुर : बागबेड़ा रोड नंबर 6 के क्वार्टर नंबर 175/2/1 में रहनेवाले जितेंद्र सिंह ने पत्नी रानी देवी (32)और दो बेटों आदित्य (9) और कार्तिक (4) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पत्नी अौर बेटों की हत्या करने के बाद जितेंद्र ने खुद को भी पेट में चाकू मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे गंभीर स्थिति में टीएमएच में भर्ती कराया गया है. घटना सोमवार तड़के की है.
जितेंद्र सिंह टाटा स्टील में कार्य कर रही एक निजी सिक्योरिटी कंपनी में पिछले कुछ साल से काम कर रहा है. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, डीएसपी आलोक रंजन और परसुडीह व बागबेड़ा थाना प्रभारी आनन-फानन मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मौके पर से चाकू, मोबाइल आदि जब्त किया है. फॉरेंसिक टीम ने स्थल से नमूना लिया है.जितेंद्र के पड़ोसी अनीश कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह वह उनके घर गया था.
जितेंद्र की मां ने बताया कि वह नीचे नहीं आया है, ऊपर ही जाकर मिल लो. वह जब ऊपरी मंजिल पर गये, तो दरवाजा भीतर से बंद था. शोर मचाने पर भी जितेंद्र ने दरवाजा नहीं खोला तो आसपास के लोग और जितेंद्र के छोटे भाई शिवशेष सिंह ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया. भीतर का दृश्य काफी वीभत्स था. जमीन पर जितेंद्र समेत दोनों बेटे व पत्नी लहूलुहान पड़े थे. जितेंद्र की सांस चल रही थी. अनीश और शिव ने उसे आनन-फानन में उठाया और सीधे टीएमएच ले आये.
फॉरेंसिक टीम भी कर रही जांच : सिटी एसपी
सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि पति ने पत्नी और दो बेटों की हत्या कर खुद को भी चाकू मार कर जान देने का प्रयास किया है. उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है. स्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है. फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा. पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










