खो-खो : प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला एक को

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन की ओर से एक सितंबर को न्यू बाराद्वारी में जिले के प्रशिक्षकों व तकनीकी अधिकारियों को लिए प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का आयोजन होगा.
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन की ओर से एक सितंबर को न्यू बाराद्वारी में जिले के प्रशिक्षकों व तकनीकी अधिकारियों को लिए प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का आयोजन होगा. उक्त फैसला मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन की बैठक में लीग गयी. इस प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला में शारीरिक, सामान्य शिक्षक व पूर्व खो-खो खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं. इस कार्यशाला में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी अपना पूरा विवरण जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव और टेक्निकल चेयरमैन के पास भेज सकते हैं. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला खो-को एसोसिएशन के महासचिव विक्टर विजय सामद (9304110813) ने दी. मंगलवार की बैठक में एम अरशद, डब्लू रहमान, सुबोल चटर्जी, एसके शर्मा, नंदलाल पातर, दिगंबर मिश्रा, खुशबू कुमारी, आनंद महतो , दयाल सिंह नेहरा, अजय मोहंती , सपन साव व अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










