Khelo jharkhand athletics meet : करण व सोमबारी मंडी बनी फर्राटा चैंपियन

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 14 Sep 2025 9:28 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को खेलो झारखंड जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को खेलो झारखंड जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में करण कुमार सिंह विजेता बने. अंडर-17 बालिका वर्ग में सोमबारी मंडी चैंपियन बनी. बालिका अंडर-19 हाई जंप में नाविका सोरेन पहले स्थान पर रही. बालक 100 मीटर बाधा दौड़ में पारितोष महतो ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया. इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने बैलून उड़ाकर किया. टूर्नामेंट में 11 ब्लॉक के लगभग 1200 खिलाड़ी हिस्सा लिया. कस्तूरबा विद्यालय, पटमदा की बैंड टीम ने उद्घाटन के दौरान शानदार प्रस्तुति दी. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के विजेता : अंडर-14 बालक लांग जंप नारायण दावरिया, अंडर-14 बालक हाई जंप :नारायण दावरिया , अंडर-19 बालक लांग जंप : कृष्णा सिंह, अंडर-19 बालक 400 मीटर दौड़ : सोमू दास, अंडर-17 बालक 800 मीटर : शानू मुंडा, अंडर-19 बालिका 200 मीटर दौड़ : पूर्णिमा टुडू, अंडर-14 बालिका लांग जंप : लक्ष्मी मुर्मू, अंडर-14 बालक 400 मीटर दौड़ : मंगलराल मुर्मू, अंडर-17 बालक 3000 मीटर दौड़: जोगेश्वर हेंब्रम, अंडर-17 बालिका 1500 मीटर दौड़ : सोमबारी मंडी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola