बिहार में जमशेदपुर के कांवड़िये की करंट लगने से मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 25 Jul 2024 1:55 PM

विज्ञापन

बिहार के कटोरिया में करंट लगने से कांवड़िये की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान जमशेदपुर के आदित्यपुर निवासी राम रोहितास आजीवाल के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

दीपक चौैधरी, कटोरिया : बिहार के कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-देवघर कांवड़िया पथ पर एक कांवड़िये की करंट लगने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान जमशेदपुर के आदित्यपुर निवासी स्वर्गीय राम रोहितास आजीवाल के 55 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार आजीवाल के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक मृत कांवड़िया कोल्हुआ गांव स्थित एक चाय नाश्ता की दुकान पर ठहरा था उसी दौरान ये हादसा हो गया. जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृत कांवड़िये के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

स्टैंड फैन की तार के चपेट में आने से हुई मौत

मृत कांवड़िया के साथ यात्रा कर रहे चचेरा भाई मनोज कुमार आजीवाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान वे लोग गुरुवार की सुबह करीब 9:30 बजे कोल्हुआ स्थित एक चाय नाश्ता की दुकान में विश्राम करने ठहरे थे. इस दौरान कांवड़िया रमेश कुमार आजीवाल बाथरूम जाने के लिए निकला. उसी वक्त वह वहां पर लगे स्टैंड फैन के तार की चपेट आ गया. जिससे वह नीचे गिर पड़ा.

कांवड़ियों के बीच पसरा मातम

अचेत अवस्था में उन्हें बिहार के कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसडी मंडल ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद साथी कांवड़ियों के बीच मातम पसर गया. उधऱ, सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: जमशेदपुर रेलवे स्टेशन के पास पांच दुकानों को 30 दिनों में खाली करने का नोटिस, मॉडर्नाइजेशन की चपेट में आयेंगे कई दुकान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन