ePaper

महिला फुटबॉल में काशीडीह सेंटर चैंपियन

Updated at : 29 Aug 2024 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
महिला फुटबॉल में काशीडीह सेंटर चैंपियन

जमशेदपुर. टाटा स्टील फाउंडेशन (अर्बन सर्विसेज) की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर सेंटर बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील फाउंडेशन (अर्बन सर्विसेज) की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर सेंटर बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें 12 कम्युनिटी सेंटर कुल 168 बालिका खिलाड़ियों ने शिरकत की. प्रतियोगिता में काशीडीह कम्युनिटी सेंटर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता. सोनारी की टीम दूसरे व आदित्यपुर कम्युनिटी सेंटर की टीम तीसरे स्थान पर रही. सोनारी की पूजा स्वैंया बेस्ट गोलकीपर व काशीडीह की अंकिता पूर्ति प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनी. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिरेन जेवियर टोपनो (हेड ट्राइबल आइडेंटिटी, अर्बन सर्विसेज), एसजे डे (चीफ वर्कर्स टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन, प्रभात कुमार दास, विधान मरांडी व अन्य लोग मौजूद थे. प्रतियोगिता का सफल आयोजन गुरुबारी हेंब्रम की देखरेख में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola