JSCA WOMEN U19 INTER DISTRICT CRICKET : गिरीडीह की जीत में प्रीति ने बिखेरी चमक

गिरिडीह की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए महिला अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में लोहरदगा को 64 से हराया.
जमशेदपुर. गिरिडीह की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए महिला अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में लोहरदगा को 64 से हराया. गिरिडीह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में सात विकेट पर 110 रन बनाए. प्रीति कुमारी ने 21 रनों की पारी खेली. लोहरदगा की विनिता कुमारी ने चार विकेट लिये. जवाब में लोहरदगा की टीम 17.3 ओवर में 46 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. गिरीडीह की प्रीति कुमारी ने पांच विकेट लिये. स्नेहा यदुवंशी ने तीन विकेट चटकाये. प्रिती कुमारी प्लेयर ऑफ द मैच रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




