Jsca u19 womens: नादिया व इशिका का शानदार प्रदर्शन, जमशेदपुर सेमीफाइनल में

Updated:
विज्ञापन
Jsca u19 womens: नादिया व इशिका का शानदार प्रदर्शन, जमशेदपुर सेमीफाइनल में

जमशेदपुर की टीम चाईबासा के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले जा रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है.

विज्ञापन

जमसेदपुर. जमशेदपुर की टीम चाईबासा के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले जा रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. बुधवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल मैच में जमशेदपुर की टीम ने गुमला को 87 रन से हराया. जमशेदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 139 रनों का स्कोर खड़ा किया. नादिया अली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दस चौके एवं एक छक्का की मदद से नाबाद 79 की पारी खेली. आनन्या वर्मा ने 19 व सुरभि कुमारी ने 13 रन बनाए. गुमला की ओर से मेघा ने दो विकेट लिये. जवाब में गुमला की टीम 14.1 ओवर में 52 रन पर सिमट गयी. गुमला की ओर से मेघा तिर्की ने एक चौका की सहायता से सर्वाधिक 18 रन बनाए. अन्य कोई भी बल्लेबाज दंहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया. जमशेदपुर की ओर से इशिका दीपक ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र चार रन देकर पांच बल्लेबाजों को पैविलियन की राह दिखायी. प्राची प्रधान ने सात रन देकर दो तथा रायनीता हपतगड़ा ने 15 रन देकर दो-दो विकेट हासिल किए. इशिका दीपक प्लेयर ऑफ द मैच बनी. एक अन्य क्वार्टर फाइनल में देवघर की टीम ने सिमडेगा को 46 रन से मात दी. सोनिया कुमारी प्लेयर ऑफ द मैच रही.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola