Jsca school league : चिन्मया विद्यालय ने केएसएमएस को 53 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन
Jsca school league : चिन्मया विद्यालय ने केएसएमएस को 53 रन से हराया

शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में चिन्मया विद्यालय की टीम ने केएसएमएस को 53 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में चिन्मया विद्यालय की टीम ने केएसएमएस को 53 रन से हराया. चिन्मया विद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बनाए. वकार अहमद ने 37 और विराज कुमार ने 25 रनों की पारी खेली. केएसएमएस की ओर से हर्षित तिवारी ने तीन व दिव्यांश राज ने दो विकेट लिये. जवाब में केएसएमएस की टीम 16 ओवर में 95 रन पर सिमट गयी. मो सलमान ने 23 रनों की पारी खेली. चिन्मया विद्यालय के विग्नेश कुमार ने चार व दिव्यम ने दो विकेट लिये. विग्नेश प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola