Jsca school league : जुस्को स्कूल बिष्टुपुर की टीम 20 रन से जीती
Author Nesar ahamad
Updated:
विज्ञापन

को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल को 20 रन से पराजित किया.
विज्ञापन
जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल को 20 रन से पराजित किया. जुस्को स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में दस विकेट पर 126 रन बनाए. कृष्णा भारद्वाज ने 45 व सक्षम ने 17 रनों की पारी खेली. नरभेराम की ओर से प्रभाकर राज और शिवम मंडल ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में नरभेराम की टीम 17.1 ओवर में 106 रन पर सिमट गयी. किशोर कुमार ने 26 व अर्णव सिंह ने 24 रनों की पारी खेली. जुस्को स्कूल की ओर से सक्षम मिश्रा ने तीन और कृष्णा भारद्वाज ने दो विकेट लिये. कृष्णा भारद्वाज प्लेयर ऑफ द मैच बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










