jsca b division t20 league :11 वर्षीय समर वीर ने एनसीसी को दिलायी शानदार जीत

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम ने जीत दर्ज की.

विज्ञापन

जमशेदपुर. ग्यारह वर्षीय ऑलराउंडर समर वीर प्रताप सिंह की शानदार गेंदबाजी (25/3) की मदद ने नेशनल क्रिकेट क्लब (एनसीसी) की टीम ने फ्रेंड्स एकादश को 5 रन से हराया. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के इस मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 86 रन बनाए. अरसलान अहमद राशिद ने 34 व सोवन ने 26 रनों की पारी खेली. जवाब में फ्रेंड्स एकादश की टीम 19.4 ओवर में 81 रन पर सिमट गयी. श्रेय कुमार मंडल ने 27 रनों की पारी खेली. एनसीसी की ओर से समर वीर व आयु खरे ने तीन-तीन विकेट लिया. समर वीर प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola