Jsca b division t20 league : तंजिल का अर्धशतक, हिना एलायड ने खड़ा किया 202 रन का विशाल स्कोर

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. हिना एलायड की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्लूज को 45 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. हिना एलायड की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्लूज को 45 रन से हराया. हिना एलायड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन बनाए. तंजिल-उल-हक ने 30 गेंदों में 79 रन व हिमांशु ने 41 रनों की पारी खेली. इंद्रजीत गुप्ता और दुर्गा प्रसाद ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर ब्लूज की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी. दुर्गा प्रसाद ने 50 और सागर मेहता ने 28 रनों की पारी खेली. हिना एलायड के मूलचंद ने तीन व आयुष कुमार ने दो विकेट लिये. तंजिल-उल-हक प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola