Jsca b division: समर व श्रेष्ठ का शानदार प्रदर्शन, जमशेदपुर सीसी 226 रन से जीती

Published by :NESAR AHAMAD
Published at :23 Apr 2026 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
Jsca b division: समर व श्रेष्ठ का शानदार प्रदर्शन, जमशेदपुर सीसी 226 रन से जीती

जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब ने रूरल ग्रीन को 226 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में गुरुवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब ने रूरल ग्रीन को 226 रन से हराया. जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में आठ विकेट पर 342 रन बनाए. समर चौधरी ने 174 रनों की मैराथन पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके व 11 छक्के जड़े. हिमांशु भारद्वाज ने 50 रनों का योगदान दिया. रूरल ग्रीन की ओर से निखिल महाली व रंधीर गोप ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में रूरल ग्रीन की टीम 27 ओवर में 116 रन पर सिमट गयी. मुकेश महतो ने 34 व रेमंड ने 27 रनों की पाीर खेली. जमशेदपुर क्रिकेट क्लब के श्रेष्ठ चौहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच व ओमकार कुमार ने तीन विकेट लिये. समर चौधरी प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola