Jsca a divsiont20: रोमांचक मैच में अर्बन सर्विसेज की टीम एक रन से जीती

Updated:
विज्ञापन
Jsca a divsiont20: रोमांचक मैच में अर्बन सर्विसेज की टीम एक रन से जीती

जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मैच में अर्बन सर्विसेज की टीम ने टाटा स्टील क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर को एक रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मैच में अर्बन सर्विसेज की टीम ने टाटा स्टील क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर को एक रन से हराया. अर्बन सर्विसेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दस विकेट पर 82 रन बनाए. अभिषेक भारद्वाज ने 32 रनों की पारी खेली. टाटा स्टील की ओर से फैजान अनवर ने तीन और बिट्टू शाह ने दो विकेट चटकाये. जवाब में टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम 15.2 ओवर में 81 रन पर ढेर हो गयी. आदित्य प्रताप सिंह ने 19 रन बनाए. अर्बन सर्विसेज की ओर से राघव सिंह और सौरभ मिश्रा ने तीन-तीन विकेट लिये. सौरभ मिश्रा प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola