jsca a division t20 league: पायोनियर क्रिकेट क्लब ने एमसीसी को पांच विकेट से हराया

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग में पायोनियर की टीम ने एमसीसी को हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में मॉर्डन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) को पांच विकेट से हराया. मॉर्डन क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में नौ विकेट पर 124 रन बनाए. विवेक कुमार ने 48 व कुमार आदित्य ने 19 रनों की पारी खेली. पायोनियर की ओर से अर्णव और अजय सोनू टी ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने 14.4 ओवर में पांच विकेट पर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया. सौरभ चंदा ने 60 और विशाल गोराई ने 19 रनों की पारी खेली. एमसीसी के रितेश पटेल व सौम्यशीष चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिये. सौरभ चंदा प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola