jsca a division t20 league: यंग ब्वॉयज ने अर्बन सर्विसेज को दस विकेट से हराया

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

यंग ब्वॉयज की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में शनिवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में अर्बन सर्विसेज को दस विकेट से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. यंग ब्वॉयज की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में शनिवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन टी-20 लीग के एक मैच में अर्बन सर्विसेज को दस विकेट से हराया. शहर में हो रहे बारिश के कारण यह मैच आयोजकों ने पांच-पांच ओवर का कराया. अर्बन सर्विसेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में सात विकेट पर 32 रन बनाए. यंग ब्वॉयज के चंदन मुखी व जुनैद अशरफ ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में यंग ब्वॉयज की टीम 2.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए 35 रन बनाकर मैच जीत लिया. चंदन 18 व अमरदीप 17 रन बनाकर नाबाद रहे. चंदन मुखी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola