जेएसए : हांसदा स्टार और राजकमल की टीमें जीतीं

टिनप्लेट मैदान में चल रहे जेएसए क्वालिफाइंग फुटबॉल लीग में शनिवार को दो मुकाबले खेले गये. पहले मैच में हांंसदा स्टार की टीम ने युवक जागृति एसोसिएशन को 7-2 से हराया.
जमशेदपुर. टिनप्लेट मैदान में चल रहे जेएसए क्वालिफाइंग फुटबॉल लीग में शनिवार को दो मुकाबले खेले गये. पहले मैच में हांंसदा स्टार की टीम ने युवक जागृति एसोसिएशन को 7-2 से हराया. हांसदा स्टार के सुनील मार्डी ने हैट्रिक गोल किया. वहीं रत्तनाकट मुर्मू, अमर सिंह टुडू, नरेश सोरेन व मुक्रू देवगम ने एक-एक गोल किये. युवक जागृति एसोसिएशन के समीर मुर्मु व सुरजीत सोरेन ने एक-एक गोल किया. दिन के एक अन्य मैच में राजकमल क्लब की टीम ने यंग हीरा नागपुर एथलेटिक्स क्लब को 2-0 से हराया. राजकमल के नासीर मुखी व धानू मुखी ने एक-एक गोल किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










