JRD Sports Complex: जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और ओडिशा एफसी के बीच 11 अक्टूबर को होगी भिड़ंत

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व ओडिशा एफसी के बीच मंगलवार को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मुकाबला खेला जायेगा. साढ़े सात बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर इसका प्रसारण किया जायेगा. जमशेदपुर एफसी के लिए चुनौती होगी कि टीम लंबे समय के बाद होम ग्राउंड में अपने दर्शकों के सामने खेलेगी.
Jharkhand News: जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व ओडिशा एफसी के बीच मंगलवार को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मुकाबला खेला जायेगा. लगभग दो वर्ष के बाद जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले इस मैच पर सभी की निगाहें आइएसएल लीग शील्ड विनर मेजबान जमशेदपुर एफसी पर होगी. साढ़े सात बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर इसका प्रसारण किया जायेगा. मैच के पूर्व दोनों ही टीमों ने जमकर अभ्यास किया. जेएफसी की टीम को अपने कोच पीटर हार्टली, स्ट्राइकर डेनियल चीमा, साबिया और गोलकीर रेहनेश टीपी से काफी उम्मीदें होंगी.
जमशेदपुर एफसी के लिए ये बड़ी चुनौती
जमशेदपुर एफसी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी कि टीम लंबे समय के बाद अपने होम ग्राउंड में अपने दर्शकों के सामने खेलेगी. पिछले साल जमशेदपुर एफसी का सीजन शानदार रहा था. लीग के बाद 43 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा थी. हालांकि, जेएफसी को केरला ब्लास्टर्स एफसी ने सेमीफाइनल में बाहर कर दिया गया था. जमशेदपुर पूरे सीजन में निरंतर रहा था. केवल हैदराबाद एफसी ने जमशेदपुर के 42 से अधिक लीग गोल किए और किसी भी टीम ने उनके 21 से कम गोल नहीं खाए थे.
पिछले सीजन की यादों को भूलना चाहेगी ओडिशा की टीम
मैच के पूर्व दोनों ही टीमों ने जमकर अभ्यास किया. जेएफसी की टीम को अपने कोच पीटर हार्टली, स्ट्राइकर डेनियल चीमा, साबिया और गोलकीर रेहनेश टीपी से काफी उम्मीदें होंगी. साथ ही जमशेदपुर अपने नये कोच एडी बूथरॉयड के साथ नये सीजन की शुरुआत करेगा. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले छह मैचों में जमशेदपुर एफसी चार बार जीतकर आगे है, जबकि ओडिशा ने एक बार जीत हासिल की है और एक मैच ड्रॉ समाप्त हुआ है.
रिपोर्ट : निसार, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




