ePaper

झारखंड में मुड़मा जतरा 11 अक्टूबर से, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Updated at : 10 Oct 2022 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में मुड़मा जतरा 11 अक्टूबर से, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुड़मा जतरा का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे. कोरोना के दो साल के बाद बगैर किसी पाबंदी के 11 एवं 12 अक्टूबर को लग रहे इस जतरा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे लेकर जिला व स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन से हर जगह नजर रखी जायेगी.

विज्ञापन

Jharkhand News: रांची जिले के मांडर प्रखंड में दो दिवसीय मुड़मा जतरा 11 अक्टूबर (मंगलवार) से 40 पाड़हा के पाहन पुजार द्वारा जतरा स्थल स्थित शक्ति खूंटा की पूजा-अर्चना के बाद शुरू हो जाएगा. करीब पांच बजे इस मुड़मा जतरा का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे. कोरोना के दो साल के बाद बगैर किसी पाबंदी के 11 एवं 12 अक्टूबर को लग रहे इस जतरा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे लेकर जिला व स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन से हर जगह नजर रखी जायेगी. सोमवार को रांची के सदर एसडीओ दीपक दुबे, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने तैयारियों का जायजा लिया.

मुड़मा जतरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जतरा स्थल के अलावा यहां पहुंचने के विभिन्न रास्तों में यातायात, शांति व विधि व्यवस्था बहाल रखने को को लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गयी है. जतरा स्थल में पर्याप्त संख्या दंडाधिकारियों, पदाधिकारियों के अलावा पुरुष व महिला पुलिस बल के साथ सादे ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. जतरा में निगरानी के लिए जतरा स्थल में कंट्रोल रूम, वाच टावर बनाये गये हैं. इसके साथ ही यहां सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन से भी हर कोने में नजर रखी जायेगी.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड कैबिनेट की बैठक, राज्य के कर्मियों के महंगाई भत्ते की दरों में वृद्धि को मंजूरी

जतरा मेला की तैयारियों का लिया जायजा

मुड़मा जतरा संचालन समिति के संयोजक धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने बताया कि जतरा में प्रशासन को हर तरह से सहयोग करने के लिए उनके 2 हजार स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे. सोमवार को देर शाम प्रशासन की तैयारी का जायजा लेने के लिये रांची के सदर एसडीओ दीपक दुबे, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम व अन्य पदाधिकारी जतरा स्थल पहुंचे. एसडीओ व ग्रामीण एसपी ने कंट्रोल रूम व अन्य व्यवस्था का जायजा लिया और जतरा में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक कर जतरा स्थल में विधि व शांति व्यवस्था के संधारण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

Also Read: झारखंड में बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हुई शुरू, निशाने पर मोदी सरकार

मुड़मा जतरा को लेकर रूट डाइवर्ट

दो दिवसीय जतरा के दौरान यातायत व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रशासन की ओर से एनएच 75 पर 11 अक्टूबर से वाहनों का रूट डाइवर्ट कर दिया जायेगा. बताया गया कि लोहरदगा की ओर से आने वाले सभी वाहन टांगर बसली मोड़ से टांगरबसली, बेड़ो होते हुए रांची की ओर एवं रांची की ओर से आने वाले सभी वाहन काठीटांड़ से ठाकुरगांव होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे.

पूजा-अर्चना के लिए लगने लगी भीड़

मुड़मा जतरा स्थल स्थित शक्ति खूंटा के समक्ष सोमवार से उसके दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी है. पूजा अर्चना के साथ ही यहां लोगों में सेल्फी लेने के लिए युवक-युवतियों में होड़ मची रही. जतरा की शुरुआत व समापन तक यह शक्ति खूंटा जतरा में शामिल होने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है. शक्ति खूंटा की अधिष्ठात्री को शक्ति का प्रतीक माना जाता है.

रिपोर्ट : तौफीक आलम, मांडर, रांची

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola