ePaper

झारखंड में बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हुई शुरू, निशाने पर मोदी सरकार

Updated at : 10 Oct 2022 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हुई शुरू, निशाने पर मोदी सरकार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ के मौके पर भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा को सम्मानित किया गया. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में कमर तोड़ मंहगाई कर दी है. देश विरोधी नीतियों को देखते हुए राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा देश में जारी है.

विज्ञापन

Jharkhand News: भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू (खूंटी) से सोमवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ के मौके पर भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में कमर तोड़ मंहगाई कर दी है. बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ़ गये हैं. केंद्र सरकार की देश विरोधी नीतियों को देखते हुए राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश में चलायी जा रही है. उन्होंने बताया कि झारखंड के 24 जिलों के प्रखंड से पंचायत, पंचायत से गांव तक लोगों को भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ा जायेगा.

भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक सुबोधकांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष बधु तिर्की सहित प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया. उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत जोड़ो यात्रा के तहत 12 किलोमीटर की पदयात्रा कर इसकी विधिवत शुरुआत की गयी. उलिहातू से निकली पदयात्रा किताहातू मैदान तक पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया.

Also Read: सीएम हेमंत सोरेन 12 अक्टूबर को गिरिडीह से करेंगे ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत

देश में फैलने लगा है नफरत का वातावरण

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आजादी के बाद देश में गंगा-जमुनी सभ्यता को कांग्रेस ने वर्षों तक बनाये रखा. केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आने के बाद से नफरत का वातावरण फैलने लगा है. जिसके कारण देश की अखंडता खतरे में पड़ने लगी है. झूठा सपना दिखाकर केंद्र में सत्तासीन हुई सरकार ने अपना वादा तक नहीं निभाया. भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी देश को नये सिरे से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में सरकार व हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी बहाल नहीं किए जा रहे हटाए गए संगीत शिक्षक

केंद्र सरकार की गलत नीतियों से जीना दूभर

कार्यक्रम को मंत्री बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख, विधायक गीता कोड़ा, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की, रमा खलखो, गुंजन सिंह, रामकृष्ण चौधरी ने भी संबोधित किया. उन्होंने भी देश में बढ़ती अराजकता के प्रति लोगों से जागरूक होने का अपील की. वहीं महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के लोगों का जीना दूभर हो गया है. देश को बचाने और एक सूत्र में पिरोने के लिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के तहत पदयात्रा कर रही है. उलिहातू से निकली पदयात्रा किताहातू मैदान तक पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान कांग्रेस के कई मंत्री और पदाधिकारी पदयात्रा की औपचारिकता पूरी कर अपने-अपने वाहनों में सवार होकर चलते बने. हालांकि कई ने पैदल ही यात्रा पूरा की. इस दौरान मुख्य रूप से ओम प्रकाश मिश्र, रवि मिश्र, नईमुद्दीन खान, रविकांत मिश्र, संयूम अंसारी, डॉ अनिल बड़ाइक, नरेश तिर्की, सुनीता गोप सहित अन्य उपस्थित थे.

रिपोर्ट : चंदन कुमार, खूंटी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola