Jogga inter school kabdaddi tournament concluded: बेल्डीह चर्च को हराकर विकास विद्यालय की टीम चैंपियन
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 25 Oct 2025 7:57 PM
जमशेदपुर. डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में आयोजित चार दिवसीय जोगा इंटर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गया.
जमशेदपुर. डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में आयोजित चार दिवसीय जोगा इंटर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गये. जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मैच में विकास विद्यालय की टीम ने बेल्डीह चर्च को हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं, दयानंद पब्लिक स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही. सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में केपीएस गम्हरिया की टीम ने जुस्को स्कूल साउथ पार्क को हराकर खिताब जीता. एसडीएसएम को तीसरा स्थान मिला. सीनियर व जूनियर बालिका वर्ग में केपीएस गम्हरिया की टीम विजेता रही. जूनियर बालिका वर्ग में डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल उपविजेता रही. सीनियर बालिका वर्ग में डीएवी एनआइटी की टीम को दूसरा स्थान मिला. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अकरम रजा (उप पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर), फिरोज खान (जोगा उपाध्यक्ष), गुरप्रीत भामरा (प्राचार्या), सुपर्णा राय (उप प्रधानाचार्य), एल शीरीन, सुप्रभा पंडा (खेल विभाध्यक्ष), रेणु मुंडा, राकेश कुमार व अन्य लोग मौजूद थे. इस चार दिवसीय टूर्नामेंट में 91 टीमों के कुल 1092 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










