साकची जेएनएसी चौक पर झामुमो ने बांटे लड्डू, आतिशबाजी भी की
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाइकोर्ट से जमानत मिलने पर साकची में युवा मोर्चा के नेता सोनू सिंह के नेतृत्व में जमकर आतिशबाजी की गयी. साथ ही लड्डू का वितरण किया गया.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाइकोर्ट से जमानत मिलने पर साकची में युवा मोर्चा के नेता सोनू सिंह के नेतृत्व में जमकर आतिशबाजी की गयी. साथ ही लड्डू का वितरण किया गया. साकची जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय चौक के पास सोनू सिंह, नंदू सरदार, बलजीत सिंह, सुमित कुमार, सुमित सिंह, बबलू पंडित, राजकुमार पंडित, राजा सिंह, प्रह्लाद लोहरा ने राहगीरों के बीच 50 किलो लड्डू का वितरण किया. सोनू सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हेमंत सोरेन के विकास कार्यों से डर गयी थी, जिसके कारण उन्हें फर्जी मामले में जेल भेजा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










