JHARKHAND YOUTH BOXING CHAMPIONSHIP : पूर्वी सिंहभूम की नेहा शाह ने जीता गोल्ड

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

आदित्यपुर में रविवार को संपन्न हुए 18वीं झारखंड स्टेट यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम की नेहा कुमारी शाह ने स्वर्ण पदक हासिल किया

विज्ञापन

जमशेदपुर. आदित्यपुर में रविवार को संपन्न हुए 18वीं झारखंड स्टेट यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम की नेहा कुमारी शाह ने स्वर्ण पदक हासिल किया. नेहा ने 48-51 किलो भार वर्ग में यह पदक अपने नाम किया. नेहा ने फाइनल में रांची की स्वाति कश्यप को मात दी. वहीं, 45-48 भार वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की पलक कुमारी ने रजत पदक अपने नाम किया. 60-65 किलो भार वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की नेहा तंतुबाई को रजत पदक मिला. 57-60 किलो भार वर्ग में जमशेदपुर की रोशनी कुमारी को कांस्य पदक मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola