jharkhand Rollball Team senior national: झारखंड रोलबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक

Updated at : 27 Feb 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand Rollball Team senior national: झारखंड रोलबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक

जमशेदपुर. झारखंड सीनियर पुरुष रोलबॉल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली कांगो नायडु यूनिवर्सिटी 22-25 फरवरी तक 21वीं सीनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप (पुरुष) का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया. तीसरे स्थान के लिए खेले गये मैच में झारखंड की टीम ने कर्नाटक को 6-3 से हराया. वहीं, इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में झारखंड की टीम ने केरला को हराया. और क्वार्टर फाइनल में आरएसएस (ए) को मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. सेमीफाइनल में झारखंड की टीम को राजस्थान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. टीम ने कोच चंदेश्वर साहू की देखरेख में बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस चैंपियनशिप में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया. झारखंड की टीम में मुकेश मुखी, मोनू गुप्ता, श्रीकांत साहू, पीयूष पांडे, करण संधु, दिव्या मंडल, मनमीत सिंह, वी लोकेश्वर राव व दीपांशु शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola