झारखंड मिनी हैंडबॉल टीम घोषित

मुंबई में 21-24 अप्रैल तक 17वीं मिनी नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड
जमशेदपुर. मुंबई में 21-24 अप्रैल तक 17वीं मिनी नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की दस सदस्यीय टीम घोषित कर दी गयी है. इस प्रतियोगिता में डॉ हसन इमाम मलिक, इम्तियाज अहमद व सत्यम कुमार ऑफिसियल्स की भूमिका निभायेंगे. झारखंड की ट���म गुरुवार देर रात टाटानगर रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना हुई. झारखंड की टीम में अनुकल्प राज (कप्तान), प्रणव कुमार, फैजान अख्तर, आदित्य कुमार, निहाल सिंह, विनय हेंब्रम, मो आफान अली, गौरव सिंह, दिव्यांशु महानंद, कृतांश सोनकर शामिल है. उक्त जानकारी झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव इमरान मसूद खान ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










