सब जूनियर स्टेट हैंडबॉल टूर्नामेंट व रेफरी क्लिनिक ब्लू बेल्स में
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 16 Apr 2026 10:26 PM
ब्लू बेल्स स्कूल, मानगो में पूर्वी सिंहभूम जिला हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से राज्य के हैंडबॉल रेफरियों का क्लिनिक आयोजन 17-18 मई को किया जायेगा.
जमशेदपुर. ब्लू बेल्स स्कूल, मानगो में पूर्वी सिंहभूम जिला हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से राज्य के हैंडबॉल रेफरियों का क्लिनिक आयोजन 17-18 मई को किया जायेगा. झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में इस क्लिनिक को में राज्य के विभिन्न जिले के रेफरी (महिला-पुरुष) हिस्सा लेंगे. इसमें शिरकत करने वाले रेफरियों को थ्योरी व प्रैक्टिकल दोनों जानकारी दी जायेगी. इसके अलावा हैंडबॉल के खेल के रूल व रेगुलेशन में हुए संशोधन की जानकारी भी रेफरियों की जायेगी. इस क्लिनिक में हिस्सा लेने के लिए रेफरी अपना रजिस्ट्रेशन 10 मई कर करा सकते हैं. वहीं, 18 मई को सब जूनियर झारखंड स्टेट बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन भी ब्लू बेल्स स्कूल के प्रांगण में होगा. इसी वर्ष जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पूर्वी सिंहभूम जिला हैंडबॉल संघ ने सब जूनियर स्टेट बालक हैंडबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










