ePaper

Jharkhand Election: चंपाई सोरेन, बन्ना गुप्ता नहीं बल्कि ये हैं कोल्हान के सबसे धनी प्रत्याशी, संपत्ति जान चौंक जाएंगे आप

Updated at : 26 Oct 2024 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
सौरभ विष्णु

सौरभ विष्णु

Jharkhand Election: सौरभ विष्णु कोल्हान के सबसे धनी प्रत्याशी हैं. उनके पास 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. उनका कारोबार विदेशों में भी है.

विज्ञापन

Jharkhand Election, जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा के चुनाव में इस बार कोल्हान की तरफ सबकी नजरें हैं. वजह है कि पक्ष-विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं का पाला बदलना. यहां के लगभग सभी कद्दावर नेताओं ने नामांकन कर लिया है. जिसमें उनके द्वारा दिये शपथ पत्र में उनकी संपत्ति के बारे में पता चला है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि कोल्हान का सबसे धनी प्रत्याशी कौन है. आप सोच रहे होंगे चंपाई सोरेन, अर्जुन मुंडा, सरयू राय, बन्ना गुप्ता जैसे कोई बड़े कद के नेता ही सबसे धनवान होंगे. लेकिन ऐसा नहीं है. इस लिस्ट में इन कद्दावर नेताओं के नाम की जगह एक युवा निर्दलीय प्रत्याशी का नाम है. उनका नाम सौरभ विष्णु है.

100 करोड़ से अधिक की है संपत्ति

जमशेदपुर में सामाजिक कार्य कर अपनी पहचान बनाने वाले 44 वर्षीय सौरभ विष्णु का जमशेदपुर ही नहीं बल्कि बिहार (आरा) और विदेश में कारोबार और बड़ा अंपायर है. कोल्हान के वे सबसे धनवान प्रत्याशी हैं. उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय नामांकन किया है. सौरभ दंपति 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक है. सौरभ के पास तकरीबन 70 करोड़ की संपत्ति है. उनके पास 26.21 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 1.02 करोड़ की चल संपत्ति है.

Also Read: हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा को मिल गया उम्मीदवार, बरहेट से गमालियल हेम्ब्रम लड़ेंगे चुनाव

पत्नी के पास 55 करोड़ की अचल संपत्ति

वहीं, सौरभ के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है और उनकी पत्नी के पास 55 करोड़ की अचल संपत्ति है. उनके पास बिहार के भोजपुर में चार करोड़ की आवासीय बिल्डिंग है. जबकि पत्नी का न्यूयार्क में 15 करोड़ के दो मकान हैं. पत्नी के पास 59.76 लाख रुपये के आभूषण हैं. 2.53 करोड़ का लोन है. इनके खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है. उन्होंने 2003 में एनआइटी जमशेदपुर से बीटेक की है. न्यूयार्क से एमबीए की डिग्री ली है.

संपत्ति का ब्योरा (करोड़ों में)

नाम- अचल चल
सौरभ विष्णु-00.00 26.21 करोड़
पत्नी- 1.02 – 55 करोड़

Also Read: ईमानदारी लिए आज भी याद किये जाते हैं ललित उरांव, बैलगाड़ी-साइकिल से प्रचार कर जीता था चुनाव, जानिए कैसा रहा राजनीति सफर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola