Jharkhand News: मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में हुआ बोनस समझौता, अधिकतम 80 और न्यूनतम 46 हजार बोनस तय

जमशेदपुर में पहला बोनस समझौता हो गया है. पहला बोनस समझौता मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच) में हुआ. इस समझौते के बाद कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर है. आज तय हुए बोनस के मुताबिक यहां के 65 कर्मचारियों को इस वर्ष 19 प्रतिशत बोनस मिलेगा.
Jamshedpur News: शहर में पहला बोनस समझौता हो गया है. पहला बोनस समझौता मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच) में हुआ. इस समझौते के बाद कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर है. आज तय हुए बोनस के मुताबिक यहां के 65 कर्मचारियों को इस वर्ष 19 प्रतिशत बोनस मिलेगा.
आज मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल प्रबंधन व कर्मचारी यूनियन के बीच हुए बोनस समझौते के तहत अधिकतम 80,000 व न्यूनतम 46,000 रुपये मिलेंगे. पिछले वर्ष अधिकतम 76,500 व न्यूनतम 39,500 रुपये बोनस मिला था. बोनस राशि का भुगतान इस माह के अंतिम सप्ताह में कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में भेज दी जायेगी.
बोनस समझौता पत्र पर एमटीएमएच की डायरेक्टर डॉ सुजाता मित्रा, हेड एडमिनिस्ट्रेशन बीपी सिंह, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अमिताभ चटर्जी, सीनियर एकाउंट ऑफिसर कमल अग्रवाल व एमटीएमएच कर्मचारी यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री बीके डिंडा, वाइस प्रेसिडेंट आरके दास, सचिव पी गिरीश्वर राव, कमेटी मेंबर आशीफ इमरान ने हस्ताक्षर किया.
रिपोर्ट : अशोक झा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




