Jamshedpur news. झारखंड आंदोलनकारी बुधराम सोय से मिले, बेहतर इलाज देने की मांग की

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur news. झारखंड आंदोलनकारी बुधराम सोय से मिले, बेहतर इलाज देने की मांग की

बुधराम सोय पैरालाइसिस बीमारी से पीड़ित, ब्लड सैंपल रांची भेजा गया

विज्ञापन

Jamshedpur news.

झारखंड आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को बीमार आंदोलनकारी साथी बुधराम सोय से मिलने उनके पैतृक गांव खरसावां के बोनाईकेला पहुंचे. आंदोलनकारियों ने उनसे मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा. उनसे करीब एक-डेढ़ घंटे तक बातचीत की. उनसे मिलने वालों में दिलबहादूर, शंकर हेंब्रम, एनएम नाग, खुदीराम मुर्मू व सहाय मुंडू शामिल थे. दिलबहादूर ने कहा कि बुधराम सोय वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारियों में से एक हैं. अलग झारखंड आंदोलन में उनका अग्रणी योगदान है. बुधराम सोय को राज्य सरकार की ओर से बेहतर इलाज की सुविधा मिलनी चाहिए. अन्य झारखंड आंदोलनकारियों की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. उसे भी इलाज की सुविधा मिले. इस दिशा में राज्य सरकार को अविलंब ठोस पहल करना चाहिए. मालूम हो कि बुधराम सोय पैरालाइसिस बीमारी से पीड़ित हैं. पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह अपना इलाज नहीं करा कर पा रहे हैं, लेकिन वर्तमान समय में सरायकेला जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उसे बेहतर इलाज देने का प्रयास कर रहा है. फिलहाल स्वास्थ्य जांच व ब्लड सैंपल लेकर रांची भेज दिया गया है. रिपोर्ट आते ही उसका इलाज शुरू कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola