Jfc youth team aiff youth league: जेएफसी यूथ टीम का सामना मुंबई सिटी एफसी से 25 को

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर-17 यूथ टीम एआइएफएफ एलीट यूथ लीग के प्ले-ऑफ राउंड के अपने पहले मैच में 25 अप्रैल को मुंबई सिटी एफसी से भिड़ेगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर-17 यूथ टीम एआइएफएफ एलीट यूथ लीग के प्ले-ऑफ राउंड के अपने पहले मैच में 25 अप्रैल को मुंबई सिटी एफसी से भिड़ेगी. लीग राउंड में शानदार प्रदर्शन करने वाली जेएफसी की यूथ टीम बुधवार को गुवाहाटी के लिए रवाना होगी. जहां, प्ले-ऑफ का मैच खेला जाना है. जेएफसी की टीम ने मंगलवार को टीएफए के ऐतिहासिक मैदान में जमकर अभ्यास किया. प्ले-ऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली जेएफसी की यूथ टीम को ग्रुप-डी में मुंबई सिटी एफसी, फुटबॉल फॉर चेंज अकादमी के साथ रहा गया है. 27 अप्रैल को दूसरे प्ले ऑफ राउंड के मैच में जेएफसी की टीम फुटबॉल फॉर चेंज की टीम से भिड़ेगी. लीग राउंड में जमशेदपुर एफसी की टीम 24 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी. गुवाहाटी रवाना होने से पूर्व जेएफसी यूथ टीम के मुख्य कोच कैजाद अंबापर्दिवाला ने कहा कि हमने पिछले कुछ हफ़्तों में कड़ी मेहनत की है. बारीकियों को सुलझाया है और अपने दृष्टिकोण को बेहतर बनाया है. लड़के उत्साहित हैं और वे समझते हैं कि क्या दांव पर लगा है. हम मुंबई सिटी एफसी और फुटबॉल 4 चेंज अकादमी जैसी मजबूत टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola