जेएफसी सब-जूनियर टीम ने श्रीनिधि डेक्कन के खिलाफ खेला ड्रॉ

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार से एआइएफएफ अंडर-13 सब जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई.
जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार से एआइएफएफ अंडर-13 सब जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. पहला मैच मेजबान जेएफसी और श्रीनिधि डेक्कन एफसी के बीच खेला गया. यह मैच 4-4 गोल से ड्रॉ रहा. वहीं, एक अन्य मैच में जेएफसी सब जूनियर टीम को कॉर्बेट एफसी के खिलाफ 9-1 से हार का सामना करना पड़ा. अब जमशेदपुर एफसी सब-जूनियर टीम 29 अप्रैल को डायमंड रॉक और श्रीनिदी डेक्कन एफसी का सामना करेगी. अपने पिछले मुकाबलों से सीखे गए सबक के साथ, वे जीत की खोज जारी रखेंगे, जहां उन्हें फैंस से अटूट समर्थन मिल रहा है और इसी से प्रेरित होकर वे एआईएफएफ सब-जूनियर लीग में अपनी अलग छाप छोड़ने के लिए बेकरार हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




