जेएफसी ने स्थानीय फुटबॉलर अमृत गोप से किया अनुबंध

जमशेदपुर. जमशेदपुर एफसी ने स्थानीय युवा गोलकीपर अमृत गोप के साथ गुरुवार को अनुबंध किया. हुरलुंग (टेल्को) के रहने वाले 6 फीट 4 इंच लंबे अमृत गोप
जमशेदपुर. जमशेदपुर एफसी ने स्थानीय युवा गोलकीपर अमृत गोप के साथ गुरुवार को अनुबंध किया. हुरलुंग (टेल्को) के रहने वाले 6 फीट 4 इंच लंबे अमृत गोप ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत जेएसए फुटबॉल लीग से की थी. उन्होंने जेएफसी रिजर्व टीम व जेएफसी मुख्य टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है. जेएफसी में जुड़ने से पहले अमृत गोप बेंगलुरु एफसी के साथ थे. जमशेदपुर एफसी में वापसी पर अमृत गोप ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह मेरी धरती है और मैं इंडियन सुपर लीग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए खुशी और गर्व महसूस कर रहा हूं. मैं इस सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हूं. अमृत जमशेदपुर की गोलकीपिंग लाइन अप में विशाल यादव, मोहित धामी और आयुष जेना के साथ शामिल होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




