Jamshedpur News : सड़क हादसे में मृत ट्रेलर चालक के परिजनों ने ट्रांसपोर्ट कार्यालय में किया हंगामा
Updated at : 27 Feb 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : धालभूमगढ़ में सड़क हादसे में मृत हुये बर्मामाइंस ओडिया कोयला टाल के पास रहने वाले ट्रेलर चालक रमेश कुमार के परिजन समेत समाजसेवियों ने मुआवजा की मांग को लेकर काशीडीह स्थित काबरा ट्रांसपोर्ट के कार्यालय में हंगामा किया.
विज्ञापन
वार्ता के बाद 3.20 लाख रुपये दिया गया मुआवजा
20 हजार नगद और तीन लाख रुपये का चेक मृतक के आश्रित को दिया गया
Jamshedpur News :
धालभूमगढ़ में सड़क हादसे में मृत हुये बर्मामाइंस ओडिया कोयला टाल के पास रहने वाले ट्रेलर चालक रमेश कुमार के परिजन समेत समाजसेवियों ने मुआवजा की मांग को लेकर काशीडीह स्थित काबरा ट्रांसपोर्ट के कार्यालय में हंगामा किया. करीब तीन घंटे तक हंगामा चला. सूचना मिलने पर साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा पहुंचे. उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. करीब तीन घंटे तक मशक्कत के बाद प्रबंधन से वार्ता में 3.20 लाख रुपये मुआवजा पर सहमति बनी. जिसके बाद प्रबंधन की ओर से 20 हजार नगद और तीन लाख रुपये का चेक मृतक के परिवार को दिया गया. परिजन के अनुसार गत 25 फरवरी को धालभूमगढ़ में सड़क हादसे में रमेश कुमार की मौत हो गयी थी. रमेश कुमार ट्रेलर चालक है. कंपनी की एक ट्रेलर धालभूमगढ़ में खराब हो गयी थी. इस कारण रमेश कुमार अपनी ट्रेलर को सड़क किनारे पार्क कर रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रेलर ने धक्का मार दिया. जिससे ट्रेलर चालक रमेश कुमार की मौत हो गयी. जबकि खलासी घायल हो गया. शव बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद टाटा मोटर्स अस्पताल में रख दिया गया है. मृतक की दो बेटी है.इस मौके पर काबरा ट्रांसपोर्ट के सह-मालिक अमित काबरा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, भाजपा नेता चिंटू सिंह, सागर राय, आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी, यादव समाज के प्रताप यादव, समाजसेवी राजेश झा और वीरू सिंह, मीरा सिंह, सुषमा कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




