Jamshedpur News : विधानसभा चुनाव में मतगणना को लेकर आज से ट्रेनिंग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार मतगणना को लेकर प्रतिनियुक्त कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 से 21 नवंबर तक माइकल जॉन सभागार में आयोजित होगा.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार मतगणना को लेकर प्रतिनियुक्त कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 से 21 नवंबर तक माइकल जॉन सभागार में आयोजित होगा. मंगलवार को पोस्टल बैलेट काउंटिंग स्टाफ (काउंटिंग असिस्टेंट व काउंटिंग सुपरवाइजर) और आरओ टेबल स्टाफ का प्रशिक्षण दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक होगा. जबकि 19 नवंबर को इवीएम काउंटिंग स्टाफ (काउंटिंग असिस्टेंट एंव काउंटिंग सुपरवाइजर) और आरओ टेबल स्टाफ की ट्रेनिंग दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगी.20 नवंबर को री-सीलिंग टीम की ट्रेनिंग सुबह दस से लेकर दोपहर एक बजे तक होगी. इसी तरह 20 नवंबर को ही माइक्रो ऑब्जर्वर की ट्रेनिंग दोपहर दो बजे से लेकर अपराह्न चार बजे तक होगी. 21 नवंबर को पोस्टल बैलेट काउंटिंग स्टाफ की ट्रेनिंग सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक होगी. इसके अलावा 21 नवंबर को इवीएम काउंटिंग स्टाफ और आरओ टेबल स्टाफ की ट्रेनिंग दोपहर 2 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगी. मालूम हो कि जिले में पोस्टल बैलेट से कितने वोट पड़े हैं, यह अबतक स्पष्ट नहीं है. इसकी भी जानकारी मतगणना के दिन होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










